History of firon in hindi wikipedia

  • History of firon in hindi wikipedia
  • History of firon in hindi wikipedia in sinhala!

    हज़रत मूसा और फिर्ओन : क़ुरआन-कथा

    अमालिका प्रदेश में एक राजा राज्य करता था जिसका नाम 'बलेद बिन् माअब' था। अमालिका के सभी राजाओं को 'फिर्ओन' कहा जाता था। जब इस फिओन के हाथ में मिस्र का राज्य आया तो यह दौलत के नशे में पागल हो उठा और यह कहकर कि खुदा कोई चीज़ नहीं है, मैं ही सब-कुछ हूँ, रिआया से अपने को सिज़दा करने के लिए कहने लगा। कुतुबियों ने तो खुशी-खुशी फिर्ओन के सामने मस्तक नमा दिए, लेकिन बनी इसराईलों ने मस्तक नमाने से इनकार कर दिया। अब फिर्ओन बनी इसराइलों से नाराज़ रहने लगा। वह किसी बनी इसराइल से मैला उठवाता, किसी से पत्थर तुड़वाता। सारांश यह कि वह उनसे ऐसे घृणित और कठोर काम लेता जिन्हें वे कर भी न पाते।

    एक रात अचानक फिर्ओन को सपना दीखा कि एक आग शाम देश की ओर से आई है और उसने उसके और दूसरे कुतुबियों के घरों को एकदम जला दिया है। सुबह होने पर उसने ज्योतिषियों से अपने इस सपने का फल पूछा। उन्होंने बतलाया कि आज रात को बनी इसराईल खानदान में एक ऐसा गर्भ रहेगा जो पैदा होकर तेरी जान को लेने वाला बनेगा। यह सुनकर तो फिर्ओन के पाँवों के नीचे से मिट्टी खिसकने लगी।

    उसने हुक्म दे दिया कि बन